Bageshwar News: रिखाड़ी में पांच नाली भांग की फसल नष्ट
बागेश्वर, अगस्त 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए रिखाड़ी गांव में पांच नाली खेत में उगाई गई भांग की फसल नष्ट की। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी और अवैध खेती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से नशा तस्करी की सूचना मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933 या नजदीकी पुलिस को देने की अपील की। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस सहायता के लिए 112 पर संपर्क करने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.