Bageshwar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण भेजने के निर्देश
बागेश्वर, अगस्त 11 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला न्यायालय एवं बाह्य न्यायालयों में मंगलवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बार संघ के अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई। जिला जज पंकज तोमर ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक प्रकरण लोक अदालत के लिए संदर्भित करने का आह्वान किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को भी अपने-अपने न्यायालयों से लोक अदालत के लिए उपयुक्त प्रकरण चिह्नित कर संदर्भित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित पक्षकारों के साथ लोक अदालत से पूर्व प्री-सिटिंग आयोजित करने को कहा, ताकि मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जा सके। यह भी पढ़ें- Purnia News: बकायेदारों को समय पर नोटिस तामील कराने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.