बागेश्वर, अक्टूबर 17 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की बालक-बालिका एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित होने वाली 20वीं राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बागेश्वर का प्रतिनिधित्व करेंगे।जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई। एसोसिएशन के संरक्षक दलीप सिंह खेतवाल ने प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और...