Bageshwar News: रामलीला के दशरथ और भजन गायक बंशी गिरी 'भगतजी' नहीं रहे
बागेश्वर, अगस्त 29 -- Bageshwar News: गरुड़, संवाददाता। कत्यूर रामलीला कमेटी के मजबूत स्तंभ और रंगमंच से जुड़े वरिष्ठ कलाकार बंशी गिरी उर्फ भगतजी का शनिवार तड़के करीब चार बजे निधन हो गया। उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से रंगमंच और संगीत जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। 72 वर्षीय बंशी गिरी ने करीब 40 वर्षों तक रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभाई। रंगमंच से उनका गहरा लगाव था। अपनी खनकदार आवाज और भजन गायकी के लिए भी वह कत्यूर घाटी में विशेष पहचान रखते थे। कत्यूर घाटी की रामलीलाओं और भजन संध्याओं में उनकी आवाज को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही शनिवार को बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। कत्यूर रामलीला कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि बंशी गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.