बागेश्वर, अक्टूबर 12 -- Bageshwar News: बागेश्वर/गरुड़। नवरात्र शुरू होते ही जिले में रामलीला मंचन का आगाज हो गया है। बागेश्वर और गरुड़ में रविवार रात राम जन्म के प्रसंग के साथ रामलीला शुरू हुई। बागेश्वर में दलीप खेतवाल और गरुड़ में दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में पहले दिन कलाकारों ने नट-नटी, रावण को वरदान और राम जन्म तक के प्रसंगों का मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया। नट-नटी की भूमिका कंचन साह और अंजलि ने निभाई। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: रावण के अत्याचारों से पृथ्वी पर त्राहिमाम गुलशन कक्कड़ रावण और पंकज पांडेय राजा दशरथ की भूमिका में नजर आए। इस मौके ...