बागेश्वर, अक्टूबर 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पेयजल और मुआवजे से जुड़ी सात शिकायतें पहुंचीं। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता और समयबद्धता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांडा में पेयजल समस्या की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम को पाइपलाइन दुरुस्त कर विद्यालय में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ढालन-खुनौली सड़क की कटिंग से प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा देने के मामले में लोनिवि कपकोट के अधिशासी अभियंता को स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। वहीं, सिरकोट-व्हील-कुलवान सड़क बंद होने की शिकायत पर लोनिवि बागेश्वर को मौके का नि...