Bageshwar News: राधिका ने भाला क्षेपण में जीता गोल्ड
बागेश्वर, नवम्बर 2 -- Bageshwar News: गरुड़। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरड़ा की राधिका आर्या ने देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। उसने भाला क्षेपण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गोला क्षेपण प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। अब छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनिया गौरव ने खुशी जताई है और छात्रा को राष्ट्रीय हेतु शुभकामनाएं दी है। सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: एलडब्ल्यूएस की राशि ने गोला फेंक में जीता सोना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.