Bageshwar News: राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेगी सेंट एडम्स स्कूल की टीम
बागेश्वर, अक्टूबर 23 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के तीनों विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब यह टीम नवंबर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में तीन सर्वश्रेष्ठ टीमों ने बहुविकल्पीय, विजुअल, वीडियो, एक्सटेम्पोर, रैपिड फायर और बजर राउंड में अपनी प्रतिभा दिखाई। राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ की टीम ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: जीआईसी बागेश्वर ने जीती क्विज प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.