Bageshwar News: रवाईंखाला के पास जाम में प्रसव पीड़िता लेकर जाती एंबुलेंस फंसी
बागेश्वर, अगस्त 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर रवांईखाल के पास बुधवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के बीचोंबीच खड़ी हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण प्रसव पीड़िता को लेकर गरुड़ से जिला अस्पताल आ रही 108 एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। बाद में एंबुलेंस कर्मियों, स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों की मदद से कार को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बुधवार सुबह हुआ। कार चालक ने बताया कि वाहन चलाते समय उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- Uttarakand Weather: मॉनसून फिर ऐक्टिव, देहरादून समेत 9 जिलों में वज्रपात की चेतावनी; स्कूलों में छुट्टी कार सड़क के बीचोंबीच फंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.