Bageshwar News: रक्षाबंधन से पहले छापेमारी, 15 किलो खराब मिठाई नष्ट
बागेश्वर, अगस्त 25 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। रक्षाबंधन पर्व पर नकली और खराब मिठाई की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई समेत सात नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान से दुकानदारों में हड़कंप रहा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पांच मिठाई, एक मिर्च पाउडर और एक सोया ग्रेन्यूल्स का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान 15 किलोग्राम बासी और खराब मिठाई भी मिली, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, मिठाइयों के पांच नमूने लिए अभियान में वरिष्ठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.