बागेश्वर, अक्टूबर 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने एक ही दिन में 65 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की, जिसमें 14 वाहनों का कोर्ट चालान भी किया गया । पुलिस द्वारा देर सांय ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाते हुए होटल/ढाबों की चेकिंग की, जिसमें बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाकर 13 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया पुलिस द्वारा बाहरी क्षेत्रों से आए अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह रहे हैं ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर लगातार चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों में शांति व्यवस्था भंग करने, बिना पुलिस सत्यापन रह रहे दो व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चलानी कार्रवाई की गई।30 बीजीएच 05 पी: बाग...