Bageshwar News: यातायात का पालन नहीं करने वाले 41 वाहन चालकों पर कार्रवाई
बागेश्वर, सितम्बर 22 -- Bageshwar News: बागेश्वर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत सोमवार को 41 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम में कार्रवाई की गई। इनमें पांच के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चेकिंग कर वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की। अनियमित रूप से पार्क वाहनों पर व्हील जैमर लगाए गए। पुलिस ने निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने की अपील की। वहीं, ऑपरेशन कालनेमी के तहत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान भी जारी रहा। सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने और बिना सत्यापन पाए गए छह व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.