Bageshwar News: मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख
बागेश्वर, सितम्बर 22 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। तहसील रोड स्थित एक थोक मोबाइल दुकान में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे लाखों रुपये के मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। पिथौरागढ़ जिले के मदकोट निवासी चंपा देवी की तहसील रोड पर मोबाइल की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान बंद कर अपने कमरे में चली गई थीं। रात करीब एक बजे दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और दुकान स्वामी को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। समय रहते दमकल कर्मियों के पहुंचने से आसपास की दुकानों को आग की चपेट मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.