Bageshwar News: मैग्नेसाइट कंपनी बचाने को 10 करोड़ की आर्थिक सहायता मांगी
बागेश्वर, अगस्त 18 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन ने कंपनी को बंद होने से बचाने के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। यूनियन ने ज्ञापन में कहा कि वित्तीय संकट के चलते कंपनी मशीनरीकरण नहीं करा पा रही है। वहीं, 80 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई है। यूनियन अध्यक्ष शांतिलाल और मंत्री गायत्री प्रसाद ने कहा कि कंपनी को सुचारू रूप से चलाने के लिए कम से कम 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जरूरी है। कर्मचारियों के पीएफ के 1.35 करोड़ रुपये भी अब तक नहीं मिले हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यूनियन ने चार माह तक बिजली बिल में राहत देकर आपूर्ति बहाल करने और बोर्ड की बैठक बुलाकर आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उत्पादन शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.