Bageshwar News: मेरा बचपन, मेरा अधिकार के तहत दी जानकारी
बागेश्वर, अक्टूबर 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। सुरक्षित बचपन अभियान पोक्सो अधिनियम, 2012 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मण्डलसेरा में शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला जज सुबीर कुमार ने मेरा बचपन, मेरा अधिकार विषय के अंतर्गत बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, पोक्सो अधिनियम एवं गुड टच, बैड टच के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नालसा द्वारा यह विशेष अभियान जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार थीम तथा हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी के मूल संदेश के साथ संचालित किया जा रहा है। प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने सेंट एडम्स स्कूल, गरुड़ में आयोजित शिविर में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: गुड टच व बैड टच के बारे में दी जानकारी बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.