बागेश्वर, जुलाई 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जनता की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सड़क, विद्युत, पेयजल और मुआवजा भुगतान से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से उठीं। अपर जिलाधिकारी ने मिखिला-खलपट्टा सड़क के गड्ढे भरने, नालियों की सफाई और सड़क मुआवजा वितरण से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए ब्रिडकुल को निर्देश दिए। ईड़ा-उजेड़ा-भेरू चौबटा सड़क विवाद के संबंध में लोनिवि कपकोट को ग्राम प्रधान के साथ समन्वय कर विवाद का समाधान करने और मुआवजा वितरण की कार्...