Bageshwar News: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
बागेश्वर, सितम्बर 25 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकदिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष अनिल जोशी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत मिनिस्टीरियल कार्मिकों की कई मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। इन मांगों को लेकर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव और सचिव कार्मिक एवं वित्त स्तर पर पूर्व में वार्ता हो चुकी है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने कनिष्ठ सहायक को ग्रेड वेतन लेवल-5 (2800) अनुमन्य करने, प्रधान सहायक और प्रशासनिक अधिकारी के पदों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.