Bageshwar News: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा नीति की मांग
बागेश्वर, अगस्त 26 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जनपद में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जिला पंचायत सदस्य जेठाई गोपा धपोला के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को ज्ञापन सौंपकर मानव जीवन की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान और राज्य स्तरीय मानव सुरक्षा नीति बनाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पर्वतीय क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है। फसलों और पशुधन के नुकसान के साथ अब मानव जीवन की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल बन गई है। कांडा-कमस्यार के औलानी में आठ वर्षीय बच्चे, माणा दिगोली में छह वर्षीय बच्चे, बांजीरौट में कमला देवी और मनकोट-छाती में बुजुर्ग महिला को बाघ ने निवाला बना लिया। दो दिन पूर्व कपुरी में गुलदार के हमले में घायल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.