बागेश्वर, सितम्बर 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले को इस वर्ष भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। कोट भ्रामरी मेला समिति के बैनर तले मंदिर परिसर में मां भ्रामरी के जयकारों के बीच मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेला कत्यूर घाटी के साथ ही पूरे कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है। यह भी पढ़ें- Nainital N...