बागेश्वर, अगस्त 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सोशल मीडिया पर महिला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उसकी छवि धूमिल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वीडियो में महिला का नाम कपकोट विधायक से भी जोड़ा था। पीड़िता ने गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बुधवार को बताया कि 30 जुलाई को पीड़िता और दो अगस्त को धर्मेंद्र दानू की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई जिलों में तलाश की। अंततः चार अगस्त की शाम उसे बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलों बैंड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान माननीखेत निवासी 3...