बागेश्वर, अगस्त 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र, कांडा। तहसील का भंडारीगांव सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क के अभाव में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मरीज को दो किमी डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया। यहां से वाहन के माध्मय से जिला अस्पताल ले गए। अब परेशान ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा भी बुलंद किया है। बागेश्वर जनपद की कांडा तहसील के सीमांत कमस्यार क्षेत्र का भंडारीगांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। सड़क निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी नहीं होने से ग्रामीणों में शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...