Bageshwar News: मतदाता सूची में 13,010 मतदाता घटे, 24 मतदेय स्थल बढ़े
बागेश्वर, जुलाई 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के ड्राफ्ट प्रकाशन और दावे-आपत्तियों को लेकर शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिले में 24 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं, जबकि ड्राफ्ट मतदाता सूची में 13,010 मतदाता कम हुए हैं। दावे और आपत्तियां 13 अगस्त तक दर्ज की जा सकेंगी। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का ड्राफ्ट प्रकाशन 14 जुलाई को हो चुका है। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी। इन पर 14 जुलाई से 11 सितंबर तक सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा। 15 सितंबर को अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन होगा।उन्होंने बताया कि बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थलों की संख्या 192 से बढ़ाकर 206 औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.