Bageshwar News: मऊ की टीम ने एमपी की टीम को 2-0 से हराया
बागेश्वर, सितम्बर 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। फ्रैंडस क्लब के तत्वावधान में पूर्व मंत्री चंदन राम दास की स्मृति में आयोजित प्राइज मनी नाइन ए साइड नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। मऊ स्पोर्ट्स स्टेडियम और मध्य प्रदेश फुटबॉल क्लब के बीच खेले गए मैच में मऊ ने 2-0 से जीत दर्ज की। नुमाईशखेत मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना की। क्लब अध्यक्ष मनोज कपकोटी ने बताया कि क्लब की स्थापना 1996 में हुई थी और तब से लगातार खेल और सामाजिक आयोजन कर रहा है। सचिव कमल साह जगाती ने बताया कि इस बार 12 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। मैच में निर्णायक धीरज सिंह नेगी, सनम और गोविंद नेगी रहे, जबकि मैच कमिश्नर किसन सोनी और हरीश नेगी थे। सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.