बागेश्वर, सितम्बर 7 -- Bageshwar News: कपकोट। सड़क के लिए संघर्षरत फुलवाड़ी फुलचौंरा खाईंधार के निवासियों ने सोमवार को भी धरना दिया। भूपाल सिंह व खड़क सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। इस अवसर पर संघर्ष समिति ने कहा कि सड़क निर्माण प्रारम्भ होनें तक संघर्ष चलता रहेगा जब तक कि सड़क जमीन पर नहीं बन जाती तब तक संघर्ष चलता रहेगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व कैप्टेन रतन सिंह दानू , सचिव करम सिंह दानू, संरक्षक चरण सिंह बघरी, उपाध्यक्ष शेर सिंह दानू, गजेंद्र सिंह धामी, मधन सिंह धामी, तारा धामी, मोहनी देवी, रेवती देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...