Bageshwar News: भुगतान को लेकर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन
बागेश्वर, सितम्बर 10 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जल जीवन मिशन का काम पूरा करने के बाद भी तीन साल से भुगतान नहीं मिलने से नाराज ठेकेदारों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। सिविल कॉन्ट्रैक्टर्स सोसायटी ने 22 सितंबर को जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई खंड कपकोट के कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी दी है। गुरुवार को ठेकेदारों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनकी समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.