बागेश्वर, जुलाई 26 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला खेल विभाग के तत्वावधान में ओपन बालक और बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। दौड़ का शुभारंभ भागीरथी बाईपास से हुआ और डिग्री कॉलेज गेट पर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल और विशिष्ट अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। ओपन बालक वर्ग की 10 किमी और बालिका वर्ग की आठ किमी दौड़ में 180 बालकों और 90 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।समापन और पुरस्कार वितरण प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी किरण परिहार ने किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: कारगिल विजय दिवस पर आज गौलापार में होगी क्रॉस कंट्री दौड़ उन्होंने प्रथम से छठे स्थान तक रहे धावकों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम ...