Bageshwar News: भराड़ी बाजार में बड़े वाहनों से बढ़ा जाम
बागेश्वर, अक्टूबर 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद भराड़ी बाजार में ट्रक और डंपर समेत अन्य बड़े वाहन लगातार दौड़ रहे हैं। इससे बाजार में जाम की समस्या बढ़ गई है। जाम के कारण व्यापारी, राहगीर और स्कूली वाहन परेशान हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से प्रतिबंधित समय में बड़े वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि भराड़ी बाजार में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद कुछ वाहनों का संचालन जारी रहता है। इससे आए दिन जाम लग रहा है। जाम में स्कूली वाहन भी फंस जाते हैं और छुट्टी के बाद बच्चों को घर पहुंचने में काफी समय लग रहा है। थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.