बागेश्वर, जुलाई 11 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट/बागेश्वर, हिटी। कपकोट विधानसभा क्षेत्र की कनलगाड़ घाटी में दूरसंचार सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। ग्राम बैसानी लामाबगड़ में बीएसएनएल के 4जी मोबाइल टावर निर्माण कार्य का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि टावर स्थापित होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क, तेज इंटरनेट सेवा और डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई, युवाओं को रोजगार संबंधी जानकारी, व्यापारियों के डिजिटल लेन-देन तथा किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ: गड़िया साथ ही आपातकालीन...