बागेश्वर, अक्टूबर 18 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील क्षेत्र के कोहिना में एक जीप अनियंत्रित होकर क्रश बैरियर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बैरियर पर अटकने से जीप खाई में गिरने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। जीप में घास लेकर जा रही कुछ महिलाएं लिफ्ट लेकर बैठी थीं। हादसे के दौरान चालक समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार, जीप कोहिना क्षेत्र से लौट रही थी। रास्ते में घास लेकर जा रही कुछ महिलाओं ने चालक से लिफ्ट मांगी तो उसने उन्हें वाहन में बैठा लिया। घिरतोली के समीप अचानक जीप अनियंत्रित हो गई और उसका एक टायर क्रश बैरियर से बाहर निकल गया। बैरियर पर अटकने से जीप रुक गई। यदि वाहन थोड़ा और आगे बढ़ता तो गहरी खाई में गिर सकता था। घटना के बाद वाहन में सवार लोगों और ग्रामीण...