Bageshwar News: बैरिकेडिंग भी नहीं रोक सकी यूकेडी का रास्ता: चौहान
बागेश्वर, अक्टूबर 30 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। गैरसैंण घेराव कार्यक्रम की सफलता के बाद उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में आंदोलन की सफलता पर चर्चा करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री मनोज चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डरे हुए उत्तराखंड के लोगों, युवाओं और यूकेडी कार्यकर्ताओं को गैरसैंण पहुंचने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन यूकेडी कार्यकर्ता न तो रुके और न ही किसी से डरे। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा पहुंचकर प्रदेश की जनता की आवाज बुलंद की और सरकार को चेताने का काम किया। उन्होंने कहा कि यूकेडी प्रदेश के हितों और जनता के अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.