बागेश्वर, अक्टूबर 6 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांड, बागेश्वर। दुग-नाकुरी तहसील के भैरूचौबट्टा गांव के तिलाड़ी तोक की आठ वर्षीय बच्ची पुंगर नदी में बह गई। साथ जा रहे अन्य बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार गुड्डी पुत्री चंदन कुमार मंगलवार को रोज की तरह स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद वह चार-पांच अन्य छात्र-छात्राओं के साथ घर लौट रही थी। करीब साढ़े तीन बजे पुंगर नदी पार करते समय वह असंतुलित होकर नदी में गिर गई और तेज बहाव में बह गई। ऊपरी क्षेत्र में बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। सहपाठियों ने उसे बहते देखा तो शोर म...