बागेश्वर, अगस्त 4 -- Bageshwar News: बागेश्वर। पंडित बद्रीदत्त पांडेय परिसर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) ने मंगलवार को परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सफाई, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और सुरक्षा समेत विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। यूएसएफ के जिलाध्यक्ष ललित सिंह गढ़िया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि परिसर में सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण नियमित सफाई नहीं हो रही है। शौचालयों की स्थिति खराब है, कैंटीन की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है और पार्किंग की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। साथ ही पेयजल आपूर्ति अनियमित रहने तथा परिसर में उगी घास के कारण छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने...