Bageshwar News: बीजेपी और खनन विभाग को घेरा
बागेश्वर, सितम्बर 3 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। डीएमएफ फंड में कथित 28 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे बसंत कुमार ने प्रेस वार्ता कर भाजपा और खनन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुमार ने आरोप लगाया कि धरने के पहले ही दिन उनके आंदोलन को कमजोर और खराब करने की कोशिश की गई। आरोप लगाया कि खनन विभाग के अधिकारी ने उनके ही गांव के एक परिवार को उनके विरोध में खड़ा कर दिया। उन्होंने दावा किया कि संबंधित परिवार खड़िया खनन से प्रभावित परिवार नहीं है। बसंत कुमार ने एक दर्जाधारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण के मकान को खनन क्षेत्र से महज आठ मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है, जबकि वास्तविक दूरी 40 मीटर से अधिक है। वहीं उन्होंने कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया का आभार जताते हुए कहा कि विधायक की ओर से उनके इस पूरे प्रकरण मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.