Bageshwar News: बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठप, ऑनलाइन कामकाज प्रभावित
बागेश्वर, जुलाई 21 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा सोमवार को एक बार फिर ठप हो गई। सुबह करीब 11 बजे अचानक सेवा बंद होने से उपभोक्ताओं को घंटों इंटरनेट सुविधा नहीं मिल सकी। अपराह्न तक सेवा बहाल नहीं होने से ऑनलाइन कारोबार, बैंकिंग, ई-ऑफिस और अन्य इंटरनेट आधारित कार्य प्रभावित रहे। उपभोक्ता भगवान सिंह, नवीन लोहनी और राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इंटरनेट सेवा ठप होने से ऑनलाइन भुगतान, बैंकिंग, सरकारी कामकाज, विद्यार्थियों की पढ़ाई और निजी संस्थानों का काम प्रभावित हुआ। उन्होंने विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। चेतावनी दी कि बार-बार होने वाली समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पटमदा में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा पांच दिनों से ठप, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.