बागेश्वर, नवम्बर 3 -- Bageshwar News: बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए बिलौना-शीशाखानी मोटर मार्ग के अवशेष भाग के निर्माण हेतु Rs.123.54 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के तहत लगभग 3.10 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ ही वर्षों पुरानी मांग पूरी होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस स्वीकृति पर विधायक पार्वती दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना मेरा संकल्प है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...