Bageshwar News: बिजली बिलों की गड़बड़ी पर डीएम ने लगाई फटकार
बागेश्वर, अगस्त 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में सड़क, आधारभूत ढांचा, बिजली, पेयजल, आपदा समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी 26 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान बिजली बिलों में मिल रही विसंगतियों पर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने नाराजगी जताते हुए ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने एक माह के भीतर सभी बिजली बिलों की जांच कर त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता से अनावश्यक या अतिरिक्त भुगतान नहीं कराया जाए। तय समय सीमा के बाद भी लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.