Bageshwar News: बिजली के झूलते तार दे रहे दुर्घटना को दावत
बागेश्वर, जुलाई 19 -- Bageshwar News: देवेंद्र, गरुड़। गरुड़ विकासखंड के अटल उत्कृष्ट पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में लंबे समय से एक गंभीर समस्या बनी हुई है। विद्यालय परिसर के समीप बिजली के तार खतरनाक तरीके से झूल रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ के बीच लगातार भय का माहौल बना हुआ है। इन दिनों बारिश और तेज हवा के दौरान यह खतरा और भी बढ़ जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जोशी का कहना है कि यदि समय रहते इन झूलते तारों को ठीक नहीं किया गया, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय प्रशासन ने संबंधित विभाग से कई बार इस समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.