Bageshwar News: बाल दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया
बागेश्वर, नवम्बर 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र, गरुड़। सेंट ऐडम्स पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए विशेष स्टॉल और गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के मैनेजर जावेद सिद्दीकी ने बताया कि यह दिन पूरी तरह बच्चों को समर्पित है। प्रधानाचार्या रजिया सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षकों ने बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए। सुबह से ही बच्चों को भेलपूरी, जूस, जलेबी और पॉपकॉर्न परोसे गए। इसके अलावा निशानेबाजी और टंग ट्विस्टर्स जैसी रोचक गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल गरुड़ में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इसमें बच्चों ने राम, कृष्ण, चाचा नेहरू और माँ काली के रूप में प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: न्यू चिल्ड्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.