Bageshwar News: बाल अश्लीलता के मामले में युवक पर मुकदमा
बागेश्वर, अगस्त 16 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बाल अश्लीलता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महरूड़ी निवासी एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवक पर इंस्टाग्राम के माध्यम से बाल यौन शोषण से संबंधित अश्लील वीडियो साझा करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार जांच में टिपलाइन शिकायत में दर्ज मोबाइल नंबर की आईडी महरूड़ी निवासी मनोज सिंह गैड़ा के नाम पर पंजीकृत मिली। संबंधित इंस्टाग्राम यूजर आईडी से बाल अश्लीलता से जुड़ी वीडियो फाइल साझा किए जाने की पुष्टि हुई। वीडियो की जांच में बाल यौन कृत्य प्रदर्शित होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कांडा थाने में आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि बाल अश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.