Bageshwar News: बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील
बागेश्वर, अक्टूबर 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बच्चों के हितों के लिए कार्य कर रही समर्पण संस्था और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (राबाइंका), बागेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या शोभा टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता गतिविधियां कराई गईं। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने जनपद में बाल विवाह, बाल श्रम और बच्चों के हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर समर्पण संस्था के कार्यों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Kodarma Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.