Bageshwar News: बारिश से धान की कटाई-मढ़ाई प्रभावित, हल्की बर्फबारी
बागेश्वर, अक्टूबर 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी से तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बारिश का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। धान की कटाई और मढ़ाई प्रभावित होने से खेतों में पानी भर गया है और पुआल सड़ने लगी है। इससे पशुओं के चारे का संकट गहराने की आशंका है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे बारिश शुरू हुई, जो सात बजे थम गई। इसके बाद धूप निकलने पर लोग खेतों में काम करने पहुंच गए। दोपहर करीब 12 बजे मौसम फिर बिगड़ गया और आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में कई जगह ओलावृष्टि और बारिश, 13 अक्टूबर तक मौसम का हाल बारिश का सिलसिला शाम छह बजे तक चलता रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.