बागेश्वर, अगस्त 11 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में सोमवार रात से जारी बारिश के कारण भूस्खलन और मलबा आने से सात सड़कें बंद हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित होने से लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति भी बिगड़ गई है। पीएमजीएसवाई कपकोट के कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग में किमी 11 से काफलीकमेडा मोटर मार्ग के किमी 1, 2, 4 और 5 में मलबा और बोल्डर आने से यातायात बाधित है। खड़लेख-भनार से नैकाना बसौरा, बदियाकोट-बोरबलड़ा समेत अन्य मार्ग भी वाशआउट और मलबा आने से प्रभावित हैं। कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग के किमी 17 पर बाबे बैंड के पास, बाछम-खाती मार्ग के किमी तीन व पांच, बदियाकोट-कुंवारी मार्ग के किमी 10, बड़ीपन्याली मार्ग के किमी दो, खड़लेख-...