Bageshwar News: बारिश में 17 सड़कें खुलीं, सात पर अब भी यातायात ठप
बागेश्वर, जुलाई 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में बारिश से सड़कों की हालत खराब हो गई है। दो सड़कें 20 दिन से अधिक समय से बंद हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में गैस, सब्जी, राशन और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित है। गुरुवार रात कपकोट में सबसे अधिक 77 एमएम बारिश हुई। इसके चलते शुक्रवार को जिले की 24 सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। देर शाम तक सड़क विभागों ने 17 मार्ग खोल दिए, जबकि सात मार्गों पर यातायात अब भी ठप है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार गुरुवार रात कपकोट में 77, बागेश्वर में 15 और गरुड़ में तीन एमएम बारिश हुई। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में मलबा और बोल्डर आने से सबसे अधिक सड़कें बंद हुईं। इससे कई गांव तहसील और जिला मुख्यालय से कट गए। जरूरी काम से निकले लोगों को पांच से छह किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। धैना-लखनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.