बागेश्वर, अगस्त 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। गुरुवार रात हुई भारी बारिश के चलते गरुड़ तहसील के उड़खुली गांव में पूरन राम का मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान ढहने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य और तहसीलदार निशा रानी शुक्रवार को मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राजस्व टीम को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर आपदा मानकों के तहत पूरन राम को एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: लगातार बारिश से कच्चा मकान गिरा, घर में रखा धान-मड़ुआ बर्बाद धनराशि आगामी स...