बागेश्वर, जुलाई 17 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला अस्पताल और अन्य चिकित्सा इकाइयों में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कहा कि बायोमेडिकल कचरे का पृथक्करण निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए और उसके निस्तारण में सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो, ताकि जनस्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि बायोमेडिकल कचरे को वर्गीकृत कर पीले, लाल और नीले रंग के डिब्बों व बैग में अलग-अलग एकत्र किया जाए। इसे खुले में न फेंककर अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से सुरक्षित तरीके से निस्तारित किया जाए। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की वर्तमान व्यवस्था और निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी दी। डीएम ...