Bageshwar News: बागेश्वर में 3.12 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
बागेश्वर, अगस्त 6 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। नशामुक्त जिला बनाने की मुहिम के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को 3.12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायलय में पेश किया जाएगा। बुधवार शाम कपकोट थाना पुलिस की टीम भराड़ी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 21 वर्षीय दीपक फर्स्वाण उर्फ दक्ष पुत्र गोविंद सिंह फर्स्वाण निवासी पालीडुंगरा की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान उसके पास से 3.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना कपकोट में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस और बीएनएस के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.