Bageshwar News: बागेश्वर में 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला
बागेश्वर, जुलाई 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला सेवा योजन कार्यालय के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में 22 जुलाई को 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी पीसी गोस्वामी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां लेबरनेट सर्विस इंडिया प्रालि., हनोन क्लाइमेट इंडिया प्रालि, यामाटो लॉजिस्टिक्स प्रा. लि. एवं क्यूएच टेलब्रॉस प्रा. लि. के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.