Bageshwar News: बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके
बागेश्वर, सितम्बर 26 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। झटके महसूस होते ही कुछ स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप दोपहर 12:35:11 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.984 अक्षांश (उत्तर) और 79.692 देशांतर (पूर्व) पर जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई पर केंद्र होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम अलर्ट हो गई। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.