Bageshwar News: बागेश्वर में बारिश से 12 ग्रामीण सड़कें बंद
बागेश्वर, सितम्बर 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में रविवार से लगातार हो रही बारिश के कारण 12 ग्रामीण सड़कें मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच सोमवार को जिले के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहे। तेज बारिश में बच्चे छाता लेकर स्कूल पहुंचे। हालांकि, कुछ विद्यालयों में स्थिति को देखते हुए प्रधानाचार्यों ने छुट्टी कर दी। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार धैना-लखनी, पालड़ीछीना-जैनकरास, सुंदील-जुनायल, बीनातोली-कुंजाली, बनलेख-गणुवा सिरमोली, कठपुड़ियाछीना-सिया, बांसपठान-रावसेरा, कपकोट-पिंडारी, बदियाकोट-बोरबलड़ा, बघर और बाछम-खाती समेत 12 सड़कें बंद हैं। लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली-पानी की समस्या भी बनी हुई है। हिमालयी गांवों में ठंड ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.