बागेश्वर, नवम्बर 2 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। पूर्व नगरपालिका सभासद और अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार के पिछले 16 दिनों से लापता होने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा है। इसके विरोध में सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नुमाइश मैदान से जुलूस निकालकर एसबीआई तिराहे पर चक्काजाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। अंकुर उपाध्याय और मनोज बचखेती ने कहा कि 16 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तलाश के दावों के बावजूद कोई ठोस सुराग न मिलने से परिजनों की चिंता और आशंकाएं गहराती जा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द धीरेंद्र परिहार को सकुशल बरामद नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

पुलिस का आश्वासन और आंदोलन स्थगित वहीं, म...